राज ठाकरे के बयान पर भड़की कांग्रेस और आप, MNS प्रमुख पर केस दर्ज करने की मांग

पिछले कुछ हफ्तों से मनसे कार्यकर्ता आक्रामक तरीके से मांग कर रहे हैं कि महाराष्ट्र में रहने वाले लोग मराठी सीखें। उन्होंने मराठी में जवाब न देने पर कुछ दुकानदारों पर कथित तौर पर हमला भी किया।

Congress, AAP Slam Raj Thackeray: गुजरात में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और पाटीदार नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बारे में टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे पर रविवार को निशाना साधा। उन्होंने ठाकरे के गुजरात में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की।

Raj Thakeray

कांग्रेस-आप के निशाने पर राज ठाकरे (ANI)

सरदार पटेल और मोरारजी देसाई को लेकर दिया था बयान

शुक्रवार को ठाणे जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा था कि जब गुजरात में बिहार के प्रवासियों को पीटा गया और भगा दिया गया, तो यह कोई मुद्दा नहीं बना, लेकिन महाराष्ट्र में एक छोटी सी घटना राष्ट्रीय मुद्दा बन गई। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद मोरारजी देसाई और सरदार पटेल के कथित मराठी विरोधी रुख का भी जिक्र किया था।

End of Feed