कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: CWC में ST, SC, OBC और महिलाओं को 50% आरक्षण का प्रस्ताव

  • Authored by: रंजीता झाEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 25, 2023, 03:56 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन चल रहा है। दूसरे दिन संवैधानिक, राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पेश किए गए। कांग्रेस वर्किंग कमिटी में भी 50% आरक्षण महिला, पिछड़े, आदिवासी के लिए रहेगा। महिलाओं और युवाओं की आरक्षित और गैर आरक्षण दोनों में 50% पद संगठन में मिलेगा। कांग्रेस मांग करेगी कि EVM की जगह वैलेट पेपर से चुनाव कराए और चुनाव आयोग ऐसा नहीं करता तो कांग्रेस मामले को लेकर कोर्ट भी जाएगी।

कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन का आज दूसरा दिन था। आज संवैधानिक, राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पेश किए गए। कांग्रेस ने अपने संविधान में संशोधन के लिये 85वें अधिवेशन में कई संशोधन लेकर आई वहीं राजनीतिक प्रस्ताव में हेट क्राइम के ऊपर कानून बनाने की भी सुझाव रखा गया। आज रायपुर अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशभर से आए एआईसीसी डेलीगेट, वरिष्ठ नेताओ को संबोधित किया। खड़गे के भाषण में केन्द्र सरकार निशाने पर थी, उन्होंने कहा कि बीजेपी के DNA में गरीबों के खिलाफ काम करना है। तभी बिना सोचे समझे नोटबंदी, GST और लॉकडाउन किया। मनरेगा की राशि कम करना भी इसी कड़ी में था। आज देश कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है, आज नए आंदोलन की शुरुआत की जरुरत है। कांग्रेस का संकल्प है- 'सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान'।

Congress 85th National Convention

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सरकार की विदेश नीति को फेल बताते हुए प्रधानमंत्री पर निजी हमला भी किया। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2020 की स्थिति कायम कर सके। चीन से जमीन ले लिया तो मानेंगे की आपकी 56 इंच की छाती बची है अगर नहीं तो,,, मानिये घट हुई है। वहीं अधिवेशन में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बतौर अध्यक्ष कामकाज पर अधिवेशन में धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किया गया। सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की तारीफ की।

End of Feed