आगरा में CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती, किया प्रदर्शन, 6 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत आगरा के विजय नगर इलाके में स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास के बाहर घेराव किया था।

Agitation Against CEC: उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन और दीवार पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने और सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस मामले में नामजद 6 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

CEC Gyanesh

ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मामला दर्ज

क्या है पूरा मामला?

PTI के मुताबिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन के तहत आगरा के विजय नगर इलाके में स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास के बाहर घेराव किया था। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर के मुख्य गेट और दीवार पर काले रंग के पेंट से सरकार व चुनाव आयोग विरोधी नारे लिख दिए थे।

End of Feed