कांग्रेस ने लॉन्च किया क्राउडफंडिंग अभियान, खरगे बोले- एक महीने की सैलरी गई, बीजेपी ने यूं घेरा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 19, 2023, 07:42 AM IST

Congress Crowdfunding Campaign: कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए संसाधन जुटाने के लिए देशव्यापी क्राउडफंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' शुरू किया है।

Congress Crowdfunding Campaign: कांग्रेस ने सोमवार को देशभर में क्राउडफंडिग अभियान शुरू किया और इसमें पहला योगदान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया खरगे ने अभियान लॉन्च करते हुए 1,38,000 रुपये का दान दिया। जैसे ही खरगे ये पैसे दिए, मजाक में कहा- 'एक महीने की तनख्वाह गई'। भाजपा ने इसे लेकर तुरंत कांग्रेस पर कटाक्ष किया। बीजेपी ने एक क्लिप ट्वीट किया, जिसके बैकग्राउंड में वायरल 'मोये मोये' ट्रैक बज रहा है। बीजेपी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, देश को लूटने के बाद अब जनता से चंदा की अपील कर रहे हैं, लेकिन इनका रवैया आप खुद देख लीजिए।

Mallikarjuna Kharge

कांग्रेस का क्राउडफंडिग अभियान

क्राउडफंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश'

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए संसाधन जुटाने के लिए देशव्यापी क्राउडफंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' शुरू किया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय अभियान के लिए न्यूनतम 138 रुपये या 1,380 रुपये, 13,800 रुपये और इसी तरह के पैसों में दान कर सकते हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि क्राउडफंडिंग पहल महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 'तिलक स्वराज फंड' से प्रेरित थी, जिसे सौ साल से भी अधिक पहले 1920-21 में लॉन्च किया गया था।

End of Feed