अरुणाचल में 60 किमी घुसपैठ की खबर झूठ, भ्रम फैलाकर सेना का मनोबल न गिराएं... बोले किरेन रिजिजू

रिजिजू ने चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में 60 किलोमीटर अंदर तक घुसने और गांवों पर कब्जा करने की रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश या अन्य जगहों की तस्वीरों को शेयर करके यह दावा करना कि चीनी सेना अरुणाचल में घुस आई है, सरासर झूठ है।

Kiren Rijiju: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीनी घुसपैठ की खबरों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश के कुछ सीमावर्ती इलाकों में LAC स्पष्ट रूप से सीमांकित नहीं है, जिसके कारण सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोगों के बीच जमीन को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं और यही भ्रम की वजह बनती है।

Rijiju on China border

चीन सीमा विवाद पर किरेन रिजिजू ने क्या कहा? (File photo)

60 किमी चीनी घुसपैठ का दावा फर्जी

रिजिजू ने चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र में 60 किलोमीटर अंदर तक घुसने और गांवों पर कब्जा करने की रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश या अन्य जगहों की असंबद्ध तस्वीरों को शेयर करके यह दावा करना कि चीनी सेना अरुणाचल में घुस आई है, सरासर झूठ है। इस तरह की भ्रामक खबरें देश में भ्रम फैलाती हैं और सीमा पर तैनात हमारे सुरक्षा बलों और सेना के जवानों का मनोबल गिराती हैं।

End of Feed