लालू-तेजस्वी के राजद में मचा है घमासान,इस्तीफा-गुस्सा-गाली का चल रहा है खेला !

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 07:35 PM IST

Lalu Prasad And Tejaswi Yadav: लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी जगदानंद सिंह का पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे नहीं आने से अटकलों का बाजार गरम है। ऐसी चर्चा है कि बेटे सुधाकर सिंह के नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद, पिता जगदानंद की भी कुर्सी जा सकती है। असल में अपने बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे से जगदानंद नाराज बताए जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेज प्रताप यादव ने श्याम रजक पर लगाया गंभीर आरोप।
  • बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह चल रहे हैं नाराज।
  • नीतीश सरकार से राजद कोटे के दो मंत्री दे चुके हैं इस्तीफा।

Lalu Prasad And Tejaswi Yadav: वैसे तो मौका, दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की कार्यकारिणी की बैठक का था। और उसमें भाजपा को हराने के लिए पार्टी की भूमिका क्या रहेगी, इस पर चर्चा करना था। लेकिन लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की बैठक, दूसरी वजहों से सुर्खियों में छाई रही। एक तो लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी के कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगा दिए। दूसरे लालू के बेहद करीबी और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बैठक में ही नहीं पहुंचे। असल में जब से नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव ने मिलकर सरकार बनाई, तभी से पार्टी में घमासान मचा हुआ है।

Tejaswi yadav and lalu prasad yadav

तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव के लिए नई चुनौती

क्या जगदानंद सिंह को लगेगा झटका

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो और वरिष्ठ नेता और राजद के लिए बेहद महत्वपूर्ण बिहार राज्य के प्रदेश अध्यक्ष ही पार्टी में नहीं पहुंचे तो वह आम बात नहीं है। लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी जगदानंद सिंह का बैठक मे नहीं आना, पूरे दिन छाया रहा। और अब अटकलों का बाजार गरम है। ऐसी चर्चा है कि बेटे सुधाकर सिंह के नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद, पिता जगदानंद की भी कुर्सी जा सकती है। असल में अपने बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे से जगदानंद नाराज बताए जा रहे हैं। इसीलिए बैठक में मौजूद रहने के बावजूद, सुधाकर सिंह ने पिता के बैठक से अनुपस्थित रहने से जुड़े सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।

End of Feed