मुझे भरोसा है कि 2030 से पहले भारत-ब्रिटेन व्यापार 56 अरब डॉलर से बढ़कर दोगुना होगा, सीईओ फोरम में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज कहा कि भारत और ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार हैं और दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंध ऐसे समय में वैश्विक स्थिरता और आर्थिक प्रगति के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जब विश्व अनिश्चितता के दौर से जूझ रहा है। पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत के बाद ये टिप्पणी की।

PM Modi at CEO forum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीईओ फोरम में भारत-ब्रिटेन के बीच साझेदारी और व्यापार को लेकर कई अहम बातें कहीं। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे भरोसा है कि हम 2030 से पहले भारत-ब्रिटेन व्यापार को मौजूदा 56 अरब डॉलर से बढ़ाकर दोगुना कर सकेंगे। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते से एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार सृजित होगा। साथी ही पीएम ने कहा कि ब्रिटेन के नौ विश्वविद्यालय भारत में अपने कैंपस खोलेंगे।

Modi Starmer meeting

पीएम मोदी-कीर स्टार्मर मुलाकात (PTI)

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते से कई फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता एमएसएमई को बढ़ावा देगा और रोजगार सृजन करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य 2030 की निर्धारित समय सीमा से पहले ही हासिल कर लिया जाएगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ एक सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) ऐसे समय में स्थिरता प्रदान करेगा जब दुनिया अस्थिरता का सामना कर रही है।

End of Feed