ये क्या...समोसा में आलू की जगह कंडोम, गुटखा और पत्थर? सप्लाई करने वाली फर्म के खिलाफ मामला दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 11:21 AM IST

Pune News: ऑटो फर्म को खाने-पीने का सामान सप्लाई करने वाली एक अन्य फर्म को बदनाम करने के लिए पूरा खेल किया गया। दूसरी कंपनी के कर्मचारियों ने समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर भरकर सप्लाई कर दिए। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पिंपरी चिंचवाड़ में एक ऑटो कंपनी को सप्लाई किए गए समोसे में आलू की जगह कथित तौर पर कंडोम, गुटखा और पत्थर पाए गए हैं। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें एक आरोप को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस की अबतक की जांच में सामने आया है कि समोसे में कंडोम, गुटखा और पत्थर भरने का खेल कारोबारी की दुश्मनी में हुआ।

Samosa

समोसे में मिला कंडोम, गुटखा और पत्थर

अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें दो कर्मचारी सबकॉन्ट्रैक्टिंग फर्म के हैं, जिन्हें ऑटो कंपनी में समोसा सप्लाई करने के लिए कहा गया था। अन्य तीन आरोपी ऐसी एक फर्म के पार्टनर थे, जिन्हें मिलावट के आरोप में हटा दिया गया था।

End of Feed