'यहां बैठना मुश्किल हो गया है', संसद में विपक्ष के हंगामे पर भड़कीं BJP सांसद कंगना रनौत

विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे एवं हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित हो गई। विपक्षी सदस्य SIR पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष के हंगामे की वजह से भाजपा सांसद कंगना रनौत काफी निराश और आहत दिखीं।

Kangana Ranaut : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे एवं हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित हो गई। विपक्षी सदस्य SIR पर चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष के हंगामे की वजह से भाजपा सांसद कंगना रनौत काफी निराश और आहत दिखीं। उन्होंने कहा कि 'विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी की वजह से संसद की हालत ऐसी हो गई है कि यहां बैठना मुश्किल हो गया है।'

kangana ranaut

शुक्रवार को बिहार एसआईआर को लेकर संसद में भारी हंगामा हुआ। तस्वीर-PTI

हुड़दंग में शामिल हो रहे विपक्ष के सदस्य-कंगना

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, 'संसद में विपक्ष के सदस्य हुड़दंग करने की कोशिश कर रहे हैं। कोई व्यक्ति यदि देश के खिलाफ बोलता है तो उसका समर्थन कांग्रेस सबसे पहले करती है। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी की वजह से संसद की हालत ऐसी हो गई है कि यहां बैठना मुश्किल हो गया है।'

End of Feed