Chhattisgarh Riot: छत्तीसगढ़ के एक गांव में सांप्रदायिक झड़प, 1 की मौत, 3 पुलिसकर्मी घायल; 11 लोग गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2023, 11:57 PM IST

Chhattisgarh Riot: साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में सुबह बच्चों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद हिंसा हुई। बेमेतरा जिलाधिकारी पी.एस. एल्मा ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों ने एक छोटे से मुद्दे पर लड़ाई की और गांव के हिंदू और मुस्लिम समुदायों के सदस्य विवाद को सुलझाने के लिए गांव के चौराहे पर एकत्र हुए।

Chhattisgarh Riot: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार को दो समुदायों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने झड़प के सिलसिले में दंगा और हत्या के आरोप में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Chhattisgarh riots, chhattisgarh news

छत्तीसगढ़ में दंगा

कैसे शुरू हुआ विवाद

उन्होंने बताया कि साजा थाना क्षेत्र के बीरनपुर गांव में सुबह बच्चों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद हिंसा हुई। बेमेतरा जिलाधिकारी पी.एस. एल्मा ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चों ने एक छोटे से मुद्दे पर लड़ाई की और गांव के हिंदू और मुस्लिम समुदायों के सदस्य विवाद को सुलझाने के लिए गांव के चौराहे पर एकत्र हुए।

End of Feed