'तेलंगाना आइये, हम बिरयानी खिलाएंगे', केटी रामा राव की राहुल गांधी को चुनौती, बोले- यहां आकर छात्रों से करें बात

Chhatron Ki Goonj: बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को तेलंगाना आने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आप तेलंगाना आइये, हम पूरी खातिरदारी करेंगे।

Chhatron Ki Goonj: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे केटी रामा राव (KTR) ने शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हैदराबाद आने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि क्या आपको तेलंगाना के छात्रों की आवाज नहीं सुनाई दे रही है। आप हैदराबाद आइये, हम आपको बिरयानी खिलाएंगे और आपकी खातिरदारी करेंगे। आप हमारे छात्रों से बात करिए।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी पर बरसे KTR

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने करीमनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी को तेलंगाना आकर छात्रों की आवाज सुनने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आपके मुख्यमंत्री (रेवंत रेड्डी) ने कितनी बर्बादी की है, आपको समझ नहीं आता है क्या?

End of Feed