CNG Price Hike: '6 साल में दोगुने हुए दाम...', CNG की कीमत बढ़ते ही कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला

CNG Price Hike: दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है। आईजीएल के इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और दावा किया कि पिछले छह वर्षों में सीएनजी के दाम करीब दोगुने हो गए हैं।

CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। सीएनसी की रेट लगभग चार रुपये बढ़ा दी गई है। दिल्ली में आज, 29 अगस्त को सुबह 6 बजे से CNG की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने दावा किया कि CNG के दाम में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है और पिछले छह वर्षों में इसकी कीमत करीब दोगुनी हो गई है।

cng

सीएनजी के दाम बढ़े तो कांग्रेस ने मोदी सरकार पर किया हमला। PTI

कांग्रेस के मुताबिक, अगस्त 2020 में सीएनजी की कीमत करीब 43.80 रुपये थी, जो अगस्त 2026 में बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि छह साल में सीएनजी करीब 43 रुपये महंगी हुई है। कांग्रेस ने बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए इसे आम लोगों की जेब पर बढ़ता बोझ बताया है।

End of Feed