यूपी में कैसे आया अरबों का निवेश? CM योगी ने नवभारत नवनिर्माण मंच पर सुनाई दिलचस्प कहानी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2024, 08:54 PM IST

Navbharat Navnirman Manch 2024: क्या आप जानते हैं कि यूपी में कैसे अरबों का निवेश आया? खुद सीएम योगी ने इसकी दिलचस्प कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि 'अगर प्रधानमंत्री जी ने 2027 तक देश की अर्थव्‍यवस्‍था को 5 ट्रिलियन बनाने की बात कही है तो उत्तर प्रदेश भी इस भूमिका में अपने दायित्‍व को निभाने में नहीं चूके।'

CM Yogi Tells Interesting Story: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क यूपी के पास है। आज हम चार अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ 9 एयरपोर्ट संचालित कर रहा है। थोड़े समय में हम 21 एयरपोर्ट संचालित करने वाले हो जाएंगे। इनलैंड वॉटर वे, मेट्रो का संचालन करने वाला, रैपिड रेल चलाने वाला पहला प्रदेश है। देश में सबसे अच्छा हाईवे का नेटवर्क रखने वाला भी यूपी है। उत्पादन के क्षेत्र में यूपी नंबर वन है। कानून-व्यवस्था की नजीर भी यूपी पेश कर रहा है।

हमने योजनाओं में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि 'काशी में डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु रोजाना दर्शन कर रहे हैं। गत वर्ष 33 करोड़ पर्यटक यूपी आए हैं। इनके आने से प्रदेश का कारोबार बढ़ा है। अयोध्या मुझे कई बार जाना पड़ा, लोगों से संवाद करना पड़ा तब विकास के लिए लोग राजी हुए। अवसर ईश्वर सबको देते हैं। जिसने राम काज के काम में अपनी आहुति दी है, वह बदहाल नहीं होगा, उसे खुशहाल रहना है। जिसने मुआवजे की चिंता नहीं की उसका कारोबार 100 गुना तक बढ़ा है। पहले दंगा था, कर्फ्यू था, अंधकार में रहने के आदी थे। इंटरनेट कनेक्टिविटी चार लेन की हो चुकी है। बिजली का नेटवर्क सुदूर इलाकों तक पहुंच गई है। हमने योजनाओं में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया।'

End of Feed