लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन में CM योगी, दिल्ली से लौटते ही मंत्रियों और अधिकारियों को दिये ये निर्देश

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 8, 2024, 04:20 PM IST

Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल की शनिवार को पहली बैठक हुई। इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभाग के कामकाज के बारे में जानकारी ली और राज्य में चल रही योजनाओं को और तेज गति से बढ़ाने के निर्देश दिए।

CM Yogi in Action Mode: लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने जा रही हो, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। चुनावी नतीजों के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं। उन्होंने दिल्ली से लौटते ही मंत्रिमंडल और अधिकारियों संग बैठक की और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

CM Yogi in Action

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश।

योगी ने मंत्रिमंडल की बैठक में दिए अहम निर्देश

लोकसभा चुनाव के बाद योगी मंत्रिमंडल की शनिवार को पहली बैठक हुई। इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से उनके विभाग के कामकाज के बारे में जानकारी ली और राज्य में चल रही योजनाओं को और तेज गति से बढ़ाने के निर्देश दिए।

End of Feed