परिसीमन मुद्दा: तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय ने पेश किया प्रस्ताव, लोकसभा सीटों की संख्या 543 पर फ्रीज करने की मांग

विधानसभा में यह प्रस्ताव लाने से पहले मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई के कलाईवानार अरंगम में तमिलनाडु के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें राज्य के अधिकारों और दक्षिण भारतीय राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की रक्षा के लिए यह कदम उठाने का फैसला लिया गया।

Resolution in TN Assembly Against Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने परिसीमन (Delimitation) के प्रस्तावित मुद्दे पर राज्य विधानसभा में एक बड़ा शासकीय प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से सर्वसम्मति से अपील की गई है कि देश में लोकसभा सीटों की कुल संख्या को हमेशा के लिए 543 पर ही स्थिर रखा जाए और विभिन्न राज्यों के बीच मौजूदा सीट आवंटन के संतुलन को बरकरार रखा जाए। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, विधानसभा में यह प्रस्ताव लाने से पहले मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई के कलाईवानार अरंगम में तमिलनाडु के सभी सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई थी, जिसमें राज्य के अधिकारों और दक्षिण भारतीय राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की रक्षा के लिए यह कदम उठाने का फैसला लिया गया।

TN CM Vijay

परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पेश

प्रस्ताव की मुख्य सिफारिशें और मांगें

  • केंद्र सरकार से मांग की गई है कि लोकसभा की वर्तमान सीट संख्या (543) और राज्यों के बीच इसके वितरण को अनिश्चित काल के लिए स्थिर रखा जाए।
  • प्रस्ताव में यह भी जोर दिया गया है कि लोकसभा और राज्यसभा के बीच मौजूदा 2.2:1 का अनुपात बनाए रखा जाए।
  • बिना किसी देरी के 2029 के लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों में 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग की गई है—बशर्ते इसे मौजूदा 543 सीटों के आधार पर ही लागू किया जाए।
  • परिसीमन आयोग (Delimitation Commission) को असीमित शक्तियां देने का विरोध करते हुए कहा गया है कि किसी भी बदलाव का अंतिम अधिकार संसद के पास ही होना चाहिए।

End of Feed