निराश्रय बच्चों से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, साथ में किया भोजन और बताए जीवन में सफल होने के मंत्र

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 16, 2023, 06:53 PM IST

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों से मुलाकात की। उनके साथ भोजन किया। साथ ही कहा कि जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में शिशु सदन केदारपुरम के बच्चों ने भेंट की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी बच्चों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें भोजन करवाया। इस अवसर पर शिशु सदन के बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की गतिविधियां भी आयोजित की गई।

CM Dhami meeting destitute child

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निराश्रय बच्चों से की मुलाकात

बच्चों के बीच काफी उत्साहित दिखे सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देखकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को जीवन में हमेशा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की जिस समय जो कार्य करें, उसे पूरे मनोयोग से करें। भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर, उस पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। जो मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है।

End of Feed