'छात्रों के कंधे पर बंदूक न चलाएं राहुल गांधी', फडणवीस का हमला; आंदोलन का समर्थन कर रहे सेलिब्रिटीज को भी दी नसीहत

CJP Protest: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर राजनीति करने को लेकर विपक्ष और कुछ सेलिब्रिटीज पर जोरदार हमला बोला है। फडणवीस ने राहुल गांधी को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि वह छात्रों का इस्तेमाल करने के बजाय संसद में चर्चा करें।

CJP Protest: छात्रों के आंदोलन और उस पर हो रही राजनीति को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। फडणवीस ने इस पूरे मामले पर विपक्षी नेताओं और कुछ सेलिब्रिटीज को आड़े हाथों लेते हुए साफ शब्दों में अपनी बात रखी है। सीएम फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें वाकई हिम्मत है, तो वे इस मुद्दे पर संसद के पटल पर सीधी चर्चा करें।

devendra fadnavis

सीएम देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करना ठीक नहीं है। फडणवीस ने अतीत की याद दिलाते हुए कहा कि UPA सरकार के दौरान कितनी बार पेपर लीक हुए थे, यह बात किसी से छिपी नहीं है। राहुल गांधी सिर्फ छात्रों के बहाने देश में हंगामा और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed