‘आभार मोदीजी’ पोस्टकार्ड अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, विकास सप्ताह में विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य मंत्रीमंडल ‘आभार मोदीजी’ पोस्टकार्ड अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विकास सप्ताह के अंदर्गत विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। GST रिफॉर्म्स और स्वदेशी अभियान के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए 1 करोड़ से ज्यादा पोस्टकार्ड लिखे गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 7 से 15 अक्टूबर तक राज्य में मनाए जा रहे विकास सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल कर विकास की राजनीति का नया अध्याय शुरू किया था।

Bhupendra Patel PTI

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (फोटो - PTI)

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में अक्टूबर 2001 से शुरू हुई, राज्य की अनावरत विकास यात्रा सुशासन के 25वें वर्ष में प्रविष्ट हुई है। हमें प्रधानमंत्री की विजनरी लीडरशिप में अब स्वतंत्रता की शताब्दी तथा विकसित भारत@2047 की ओर अविरत कूच जारी रखना है।

End of Feed