ED समन पर बोले सीएम गहलोत के बेटे वैभव- राजस्थान में चुनाव है लोग समझते हैं ऐसा क्यों हो रहा है

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 26, 2023, 04:16 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को तलब किया है। इस पर सीए के बेटे ने कहा कि 12-13 साल पहले भी इसी तरह के आरोप लगाए गए थे और हमने उनका जवाब दिया था। राजस्थान में चुनाव है लोग समझते हैं ऐसा क्यों हो रहा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चुनावी प्रदेश राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले की धन शोधन जांच के सिलसिले में गुरुवार को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर और सीकर स्थित परिसरों पर छापे मारे तथा विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को तलब किया है। ईडी द्वारा तलब किए जाने को लेकर वैभव गहलोत ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार कांग्रेस के नेताओं को टारगेट करते रहे हैं। कल मुझे ED द्वारा दिल्ली आने का समन दिया गया है। 2011 में यही आरोप मुझ पर पहले लगाए गए थे जिसका जवाब मैं दे चुका हूं अब वापस से वही बातें लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे एक समन मिला है। 12-13 साल पहले भी इसी तरह के आरोप लगाए गए थे और हमने उनका जवाब दिया था। अब फिर से ईडी आई है। राजस्थान के लोग समझते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है जब राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है।

CM Ashok Gehlot's son Vaibhav Gehlot said on ED summons

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डोटासरा (59) के परिसरों के अलावा दौसा में महवा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुड़ला तथा कुछ अन्य के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत यह तलाशी ली जा रही है। ईडी के दलों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक सशस्त्र दल भी है। कांग्रेस ने राजस्थान में अपने नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर केंद्र की आलोचना की और पीएम मोदी पर चुनाव लड़ने में जांच एजेंसियों की मदद लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग बीजेपी को करारा जवाब देंगे।

End of Feed