'पिछले 75 वर्षों में देश ने कभी ऐसा दौर नहीं देखा...', CM केजरीवाल ने लगाया 'तानाशाही' का आरोप; कही ये 3 बड़ी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2024, 04:17 PM IST

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 'तानाशाही' का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में जो तानाशाही चल रही है, वह स्वीकार्य नहीं है। भारत ने पिछले 75 सालों में ऐसा दौर कभी नहीं देखा जब विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया हो।' आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

CM Kejriwal Slams BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रहार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि देश में कथित तौर पर चल रही ‘तानाशाही’ अस्वीकार्य है और देश ने पिछले 75 वर्षों में कभी ऐसा दौर नहीं देखा। केजरीवाल अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के कार्यकर्ताओं और विधायकों सहित नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उनसे पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर ‘आप’ की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को कहा।

Arvind Kejriwal Plan

अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली।

'हमारे देश में चल रही है तानाशाही'

उन्होंने भाजपा पर सभी प्रतिद्वंद्वी पार्टी नेताओं को जेल में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'हमारे देश में जो तानाशाही चल रही है, वह स्वीकार्य नहीं है। भारत ने पिछले 75 सालों में ऐसा दौर कभी नहीं देखा जब विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया हो।'

End of Feed