कक्षा निर्माण भ्रष्टाचार मामले में एसीबी ने सिसोदिया से की 3 घंटे तक पूछताछ, कहा- मामला राजनीति से प्रेरित

दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर 30 अप्रैल को एसीबी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद यह समन जारी किया गया है।

Sisodia appears before ACB: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से संबंधित कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के समक्ष पेश हुए। एसीबी ने उनसे तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एसीबी ने सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी नेताओं सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को तलब किया था। जैन 6 जून को एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे।

Sisodia

ACB के समक्ष पेश हुए मनीष सिसोदिया

मामला दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षाओं और भवन का निर्माण अत्यधिक लागत में करने से संबंधित कथित अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। संयुक्त पुलिस आयुक्त, एसीबी, मधुर वर्मा ने एक बयान में कहा कि सिसोदिया पूर्वाह्न 11 बजे एजेंसी के समक्ष पेश हुए। वर्मा ने कहा, सिसोदिया से एक स्वतंत्र 'पंच' गवाह की मौजूदगी में पूछताछ की गई और मामले से जुड़े विभिन्न तथ्यों और परिस्थितियों के बारे में उनके जवाब दर्ज किए गए। आज की पूछताछ पूरी होने के बाद वह अपराह्न 2.30 बजे एसीबी कार्यालय से चले गए। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर 30 अप्रैल को एसीबी द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद समन जारी किए गए।

End of Feed