गुप्त और अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के इतिहास का हिस्सा- पाक Nuclear Test पर भारत की दो टूक, ट्रंप ने किया था दावा

ट्रंप ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। इसी को लेकर अब भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अवैध और गोपनीय परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के दशकों पुराने इतिहास को दर्शाती हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने पाकिस्तान की गुप्त परमाणु गतिविधियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ये अवैध और गोपनीय परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान के दशकों पुराने इतिहास को दर्शाती हैं, जो तस्करी, निर्यात नियंत्रण उल्लंघन, गुप्त साझेदारियों और ए. क्यू. खान नेटवर्क जैसी गतिविधियों पर आधारित रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इन हरकतों के कारण परमाणु प्रसार (nuclear proliferation) की समस्या और गहराती गई है।

End of Feed