'10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट', CJP ने पुलिस को सौंपा पत्र; कहा- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का आयोजन किया है। इसमें देशभर के युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का आयोजन किया है। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने बुधवार को बताया कि दिल्ली पुलिस को 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर एक औपचारिक पत्र सौंपा गया है, जिसमें कहा गया है कि चुनाव और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर देश के युवा इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

Saurav Das

सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास

'जंतर-मंतर पर एकत्रित होंगे युवा'

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सौरभ दास ने कहा कि उन्होंने संसद मार्ग स्थित पुलिस स्टेशन का दौरा किया और पुलिस को एक औपचारिक पत्र सौंपा जिसमें बताया गया कि सीजेपी और देशभर के युवा 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर एकत्रित होंगे।

End of Feed