CJP प्रोटेस्ट: छात्र को 5 लाख का नोटिस क्यों? नोएडा DM की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भाषा बिल्कुल स्पष्ट है। छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। सीजेआई ने कहा कि कोर्ट गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी से इस मामले में जवाब मांगेगा।

Supreme Court News: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में शामिल गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत त्रिपाठी को 5 लाख रुपये का नोटिस दिए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ग्रेटर नोएडा के कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने 4 सितंबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 130 के तहत यह नोटिस जारी किया था। इसमें अक्षत से छह महीने तक शांति बनाए रखने के लिए 5 लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही रकम की जमानत देने को कहा गया था। यह कार्रवाई नोएडा पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर हुई थी। पुलिस का आरोप था कि प्रदर्शन के दौरान अक्षत ने छात्रों को सरकार के खिलाफ भड़काने और उन्हें एकजुट करने की कोशिश की।

sc

सुप्रीम कोर्ट।

DM मेधा रूपम की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम की भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें, क्योंकि इसी तरह के एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट हाल ही में उनके खिलाफ बेहद सख्त टिप्पणी कर चुका है। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और कार्यकर्ता आकृति चौधरी को मजदूरों के प्रदर्शन के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में रखने के आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। कोर्ट ने 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया और इस रकम को जिलाधिकारी मेधा रूपम समेत जिम्मेदार अधिकारियों के वेतन से वसूलने को कहा। ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट में छात्र अक्षत त्रिपाठी को दिए गए 5 लाख रुपये के नोटिस का मामला सामने आने से गौतम बुद्ध नगर प्रशासन पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

End of Feed