Jantar Mantar Student Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती बरतते हुए 14 साल की लड़की को धमकाने के आरोप पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर एक्शन लेने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
14 साल की लड़की को धमकाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त (फाइल फोटो)
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि ऐसे आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी को भी पीड़िता या उसके परिवार को आपराधिक कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए डराने-धमकाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
बच्ची के खिलाफ काउंटर FIR दर्ज
यह मामला तब सामने आया जब उसकी वकील ने पीठ को बताया कि बच्ची के खिलाफ भी काउंटर एफआईआर दर्ज कर दी गई है, जबकि उस पर कथित तौर पर हमला करने और उसे धमकाने वाले लोग अब भी खुले घूम रहे हैं। वकील ने बताया कि बच्ची की शिकायत को अब पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ने अपने संज्ञान में लेकर कार्रवाई शुरू की है। वकील ने सुप्रीम कोर्ट से उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मंगाने का अनुरोध किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: नोएडा DM के खिलाफ हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी UP सरकार, सैलरी से 5 लाख वसूलने का दिया था ऑर्डर
पीठ ने स्पष्ट किया कि पीड़िता और उसके परिवार को आपराधिक कार्यवाही जारी रखने से रोकने के लिए किसी भी तरह का दबाव या भय पैदा करना स्वीकार्य नहीं होगा।
