CJP Protest: किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के चल रहे आमरण अनशन और छात्र आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि आप डटे रहना 20 जुलाई तारीख के लिए भी हमारा समर्थन है। उन्होंने कहा कि आपके आंदोलन को हमारा समर्थन है, वे लोग आपको बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप डटे रहना।
सोनम वांगचुक के समर्थन में राकेश टिकैत जंतर-मंतर पहुंचे
राकेश टिकैत ने आगे कहा कि 20 तारीख के लिए भी हमारा समर्थन है ट्रैक्टर ट्रॉली यहां नहीं हैं, लेकिन तैयार खड़े हैं। इससे पहले पिछले महीने
मुजफ्फरनगर में एक बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने कहा था कि जिस तेजी से यह कॉकरोच जनता पार्टी चर्चा में आ रही है, उससे साफ है कि देश का युवा बेरोजगारी और व्यवस्था से परेशान है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?
वहीं 16 जुलाई को ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लद्दाख के अधिकारों के लिए पिछले 19 दिनों से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk fast) का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी। केजरीवाल ने कहा कि देश में तानाशाही का माहौल है, जहां हक की आवाज उठाने वाले शिक्षकों और युवाओं को गिरफ्तार कर उनकी आवाज को दबाया जा रहा है।
अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा, 'मैं सोनम वांगचुक को सलाम करता हूं, जो अपने लिए नहीं बल्कि लद्दाख के लोगों और हमारे देश के युवाओं के भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं।' इसके साथ ही उन्होंने देश के उन सभी शिक्षकों और बुद्धिजीवियों का भी समर्थन किया, जिन्हें अपने राज्यों में आवाज उठाने के कारण जेलों में डाल दिया गया।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने CJP की लगाई क्लास, Sonam Wangchuk को लेकर कह दी बड़ी बात
'इस भ्रष्ट सिस्टम के कारण हाल ही में 30 मासूम बच्चों ने आत्महत्या कर ली'
खुद आईआईटी के छात्र रहे केजरीवाल ने आज की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'जब हमने परीक्षा दी थी, तब पेपर लीक जैसी चीजें नहीं सुनी जाती थीं। लेकिन आज यह हर साल का नियम बन चुका है। पेपर लीक होता है, कमेटी बनती है, जांच का नाटक होता है और फिर अगले पेपर लीक की तैयारी शुरू हो जाती है।' उन्होंने बेहद भावुक होते हुए कहा कि इस भ्रष्ट सिस्टम के कारण हाल ही में 30 मासूम बच्चों ने आत्महत्या कर ली। हमारे देश का युवा इस व्यवस्था को अब और बर्दाश्त नहीं करेगा।
