Delhi Jantar Mantar Protest Live Updates: दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दिपके,जंतर-मंतर से लेकर सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस से कई लोगों को डिटेन किया है। कॉकरोच जनता पार्टी ने आज जंतर-मंतर चलो का आह्वान किया है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली की किलेबंदी कर रखी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली आने वाली 250 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात से ही रेल और सड़क मार्ग से दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया है।
यूपी व हरियाणा से लगने वाली दिल्ली की सभी सड़क सीमाओं पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, गाजियाबाद व नोएडा की ओर से दिल्ली में प्रवेश की सभी सीमाओं पर पुलिस के जवान तैनात हैं। जंतर-मंतर के चार किमी के दायरे में शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। परीक्षाओं के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।
शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्तूबर की सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली 250 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा, दिल्ली के करीबी शहरों से आने वाली दैनिक पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त कर दी गई हैं।
हिरासत में कई लोग
दिल्ली में शनिवार सुबह से ही पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। जंतर मंतर पर पुलिस का हिरासत में ले रही है। कई लोगों का हिरासत में लिया गया।गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
CJP के प्रोटेस्ट के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर के सभी बॉर्डर पर हाई अलर्ट। ऐसे में गाजीपुर बॉर्डर पर प्राइवेट गाड़ी हो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट हो सभी की बाकायदा चेकिंग कर अंदर मौजूद पैसेंजर की आईडी चेक की जा रही है। पैसेंजर कहां से आए हैं और किस स्थान तक पहुंचाना चाहते हैं इसकी पूरी जांच करके गाड़ियों को आगे जाने दिया जा रहा है।जवानों की वर्दी पर लगाए गए बॉडी कैमरे
प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के जवानों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे अंधेरे में भी काम करते हैं। दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बताया, “ये बॉडी कैमरे हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं। जब हाथापाई जैसी घटनाएं होती हैं, तो दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं। ऐसे में ये कैमरे साबित करेंगे कि हमने किसी के साथ कुछ गलत किया या नहीं। ये कैमरे हर चीज रिकॉर्ड करेंगे। ”दिल्ली में पुलिस फोर्स की जबरदस्त तैनाती
जानकारी के मुताबिक, जितने प्रदर्शनकारियों के शामिल होने की संभावना है, उससे कहीं अधिक फोर्स की तैनाती है।दिल्ली के लिए रवाना हुए दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर आयोजित किया जा रहा है।समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए जाने हैं।
कई लोगों को किया गया डिटेन
प्रदर्शन से ठीक पहले आज सुबह दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस से कई लोगों को डिटेन किया है। जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है।दिल्ली की ट्रेनें कैंसिल होने से परेशान हुए यात्री
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद करने का असर झाँसी स्टेशन पर दिखा। झाँसी से दिल्ली जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें कैंसिल होने से बाकी ट्रेनों में भारी भीड़ नजर आई और यात्री परेशान नजर आये। भीड़ के कारण कुछ लोग इमरजेंसी विंडो से सामान व बच्चों को चढ़ाते भी दिखे।
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण दिल्ली जाने व आने वाली झांसी रेल मंडल की आधा दर्जन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। रद्द वाली ट्रेनों में यूपी सम्पर्क क्रांति, जबलपुर - निजामुद्दीन, शान ए भोपाल छत्रपति शिवाजी टर्मिनस - हजरत निजामुद्दीन राजधानी आदि निरस्त की गई हैं। इन ट्रेनों के यात्री दूसरी ट्रेन में चढ़ने के कारण ट्रेनों में मारामारी की स्थिति नजर आई। रिजर्वेशन कोच में लोगों के चढ़ने से रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वाले पेसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री भीड़ के कारण ट्रेन में नहीं चढ़ पाए, तो कुछ जैसे तैसे चढ़ गए, लेकिन ट्रेन के अंदर जगह न होने से परेशान हुए।
दिल्ली पुलिस ने ओपन लेटर में क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को नागरिकों के नाम एक खुला पत्र भी प्रकाशित किया, जिसमें कर्तव्य और मानवता का आह्वान करते हुए लोगों से यह याद रखने को कहा गया कि पुलिसकर्मियों के भी परिवार होते हैं। एक पोस्टकार्ड की एआई-जनित छवि संदेश के साथ दिखाई दी: "आपकी आवाज आपका हक है, और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज। वर्दी के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं। फराक सिर्फ वर्दी का है, इंसानियत का नहीं (आपकी आवाज आपका अधिकार है, और आपकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। वर्दी के पीछे एक व्यक्ति है जिसका एक परिवार है) और अपने लोगों में फर्क सिर्फ वर्दी का है, इंसानियत का नहीं।”Read more at:
http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/134845750.cms?utm_source=contentofinterest&utm_medium=text&utm_campaign=cppst
टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी
#WATCH | Delhi: Security arrangements have been tightened at the Tikri Border ahead of the protest today at Jantar Mantar. https://t.co/MRcmZnnTyT
— ANI (@ANI) October 10, 2026
दिल्ली के 1.5 किलोमीटर के संवेदनशील क्षेत्र में 6,500 कर्मी तैनात
जंतर-मंतर, जनपथ, चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस मुख्यालय को कवर करने वाले लगभग 1.5 किलोमीटर के दायरे को अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में 6,500 से अधिक कर्मियों की तैनाती की उम्मीद है। जंतर-मंतर की ओर जाने वाली सड़कों पर कम से कम सात स्तरों की बैरिकेडिंग लगाई गई है। नई दिल्ली जिले को 20 से अधिक जोन में विभाजित किया गया है।जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर प्रसाद ने कहा, हमें सौरव दास की ओर से आवेदन मिला है। यह बहुत कम समय पहले दिया गया, जबकि आवेदन 10 दिन पहले देना होता है। इस देरी और पिछले प्रदर्शन के दौरान नियमों का पालन न करने के कारण मंजूरी नहीं दी गई।यूपी-हरियाणा की सीमाओं पर बैरिकेडिंग
उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगने वाली दिल्ली की सभी सड़क सीमाओं पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, गाजियाबाद व नोएडा की ओर से दिल्ली में प्रवेश की सभी सीमाओं पर पुलिस के जवान तैनात हैं। जंतर-मंतर के चार किमी के दायरे में शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। परीक्षाओं के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।कॉकरोच जनता पार्टी का 'जंतर-मंतर चलो' आंदोलन आज
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की किलेबंदी कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली आने वाली 250 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात से ही रेल और सड़क मार्ग से दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया है।CJP 2.O प्रदर्शन में क्यों शामिल नहीं हो रहे सोनम वांगचुक, शायराना अंदाज में बताई वजह
CJP Delhi Protest: 'जिंदगी जीने के दो ही तरीके होते हैं...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने क्या कहा?
'किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा...', CJP आंदोलन को अखिलेश यादव का समर्थन, BJP सरकार को दी ये चेतावनी
पनामा के ध्वज वाले ऑयल टैंकर पर ड्रोन से हमला, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले-सभी 22 भारतीय क्रू सुरक्षित
क्या इस साल सर्दियां नहीं आएंगी? सुपर अल-नीनो ने दुनिया के मैप को किया लाल
© 2026 Times Horizon Private Limited
