'राजा की जान तोते में...' CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका- हमें फ्लाइट से किडनैप किया गया

CJP Press Conference: CJP ने दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और सरकार पर बड़ा हमला बोला।​​ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, जो लड़ाई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वो लड़ाई नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ कर ली।

CJP Press Conference: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में शनिवार को जंतर-मंतर पर धरने से पहले CJP के अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में ले लिया गया था। वहीं रविवार को तीनों को रिहा कर दिया गया। अपनी रिहाई के बाद CJP ने दिल्ली के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और सरकार पर बड़ा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, जो लड़ाई ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वो लड़ाई नरेंद्र मोदी ने अपने खिलाफ कर ली।

CJP PTI

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फोटो साभार- PTI)

रांका ने पुलिस पर लगाया किडनैपिंग का आरोप

आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था, बल्कि उन्हें किडनैप किया गया था। रांका ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अमानवीय चेहरा दिखाया। इससे देश में इमरजेंसी जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि राजा की जान तोते में है। रांका ने जानकारी दी कि अभिजीत दिपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार के लिए महाराष्ट्र के हिंगोली के लिए निकल गए हैं। अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया।

End of Feed