दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर CJP का विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने अभी नहीं दी अनुमति; अनिश्चितकालीन धरना देने की संभावना

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी ने उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस 20 जून को जंतर-मंतर पर उसे प्रदर्शन करने की अनुमति दे देगी। बता दें कि सीजेपी युवाओं के नेतृत्व वाला एक संगठन है।

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस 20 जून को जंतर-मंतर पर उसे प्रदर्शन करने की अनुमति दे देगी। सीजेपी ने कहा कि प्रस्तावित प्रदर्शन में नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। संगठन के अनुसार, 20 जून को आयोजित होने वाला यह प्रदर्शन प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने में भी बदल सकता है।

CJP Protest

दिल्ली के जंतर-मंतर में फिर होगा सीजेपी का विरोध प्रदर्शन

CJP ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का किया आह्वान

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने नई दिल्ली संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संगठन ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है और इसके लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी है। दास ने कहा कि कलाकारों और गायकों को इस प्रदर्शन में शामिल होने और प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा, ''हमने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। हमने दिल्ली पुलिस से सहयोग का अनुरोध किया है और हमें उम्मीद है कि अनुमति मिल जाएगी। यह जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा।''

End of Feed