ब्राजील पहुंचे CJI सूर्यकांत, न्यायपालिका में AI के इस्तेमाल पर चर्चा; जानें और किन मुद्दों पर हुई बात

CJI सूर्यकांत के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील के फेडरल सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष जस्टिस लुइज एडसन फाचिन और अन्य न्यायाधीशों एवं अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में BRICS देशों के लिए मध्यस्थता और आर्बिट्रेशन का साझा मंच बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

भारत और ब्राजील के बीच न्यायिक सहयोग बढ़ाने के लिए CJI सूर्यकांत के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने ब्रासीलिया और रियो डी जेनेरियो का दौरा किया। इस दौरान मध्यस्थता, आर्बिट्रेशन, न्यायपालिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल और न्यायिक स्वतंत्रता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

CJI Surya Kant Visits Brazil

ब्राजील पहुंचे CJI सूर्यकांत (फोटो-Twitter)

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने 11 से 13 नवंबर 2026 तक ब्राजील का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के प्रतिनिधिमंडल के साथ ब्रासीलिया और रियो डी जेनेरियो में कई उच्चस्तरीय बैठकें कीं। इस दौरे का उद्देश्य भारत और ब्राजील के बीच न्यायिक सहयोग को विकसित करना और मजबूत करना था।

End of Feed