CJI सूर्यकांत ने ठुकराई राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की अपील, मिलने का समय देने से किया इनकार, गिनाए कानूनी कारण

विपक्षी नेता कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से जुड़े मुद्दों को CJI के सामने उठाना चाहते थे। हालांकि, CJI कार्यालय ने कहा है कि इन मुद्दों को ज्ञापन के बजाय न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से उठाया जा सकता है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं को मुलाकात का समय देने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, CJI कार्यालय की ओर से राहुल गांधी को उनके आधिकारिक ईमेल पर जवाब भेजा गया है। इस जवाब में मुलाकात का समय नहीं देने के पीछे कानूनी और संवैधानिक कारण बताए गए हैं।

Surya Kant

Justice Surya Kant | File Image

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी नेता कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से जुड़े मुद्दों को CJI के सामने उठाना चाहते थे। हालांकि, CJI कार्यालय ने कहा है कि इन मुद्दों को ज्ञापन के बजाय न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से उठाया जा सकता है।

End of Feed