Supertech News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सुपरटेक के दिवालिया प्रोजेक्ट और घर खरीदारों से जुड़े मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले के आवेदकों में से एक व्यक्ति को वह व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। ऐसे में मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष पीठ गठित की जाएगी।
सुपरटेक मामले की सुनवाई से CJI सूर्यकांत ने खुद को किया अलग (फाइल फोटो- PTI)
ये भी पढ़ें- 'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश
सीजेआई के दूर के परिचित हैं आवेदक
सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा, "आवेदकों में से एक संयोगवश मुझे जानता है। मुझे इस मामले के लिए विशेष पीठ गठित करनी होगी। वह व्यक्ति दूर से परिचित है, न तो मेरा मुवक्किल है और न ही रिश्तेदार, लेकिन मैं उसे जानता हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि किसी को इस तथ्य के प्रति पहले से सचेत रहना चाहिए था और अनावश्यक रूप से ऐसी स्थिति पैदा नहीं करनी चाहिए थी।
क्या है मामला?
यह मामला सुपरटेक के रुके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने और हजारों घर खरीदारों के हितों की रक्षा से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले 16 अटके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने की जिम्मेदारी NBCC को दी थी। हालिया सुनवाई में प्रोजेक्ट्स की प्रगति और NBCC की भूमिका को लेकर भी सवाल उठे थे। CJI सूर्यकांत ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित की जाएगी। इसका मतलब है कि मामले पर आगे सुनवाई नई पीठ करेगी।
