मुंबई में छठ पूजा पर सियासी घमासान, राज ठाकरे पर बरसे चिराग पासवान; बोले- उत्तर भारतीयों के योगदान का सम्मान करें

महाराष्ट्र में छठ पूजा और भोजपुरी गानों को लेकर राज ठाकरे के बयान पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज ठाकरे की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी क्षेत्रवाद को बढ़ावा देती रही है। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देते हैं, इसलिए उनकी संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का भी सम्मान होना चाहिए।

Chhath Puja Mumbai Controversy: महाराष्ट्र में छठ पूजा और भोजपुरी गानों को लेकर राज ठाकरे की ओर से सवाल उठाए जाने पर बिहार की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस मुद्दे पर राज ठाकरे की राजनीति पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे की पार्टी हमेशा से क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा देती रही है।

raj thackrey (4)

छठ पूजा और भोजपुरी गानों पर राज ठाकरे को चिराग पासवान का जवाब। PTI

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि बड़ी संख्या में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग मुंबई समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करने जाते हैं। देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि देश का शायद ही कोई ऐसा कोना होगा, जहां बिहारी और उत्तर प्रदेश के लोग किसी न किसी भूमिका में योगदान न दे रहे हों।

End of Feed