BRICS Summit: गलवान घटना के बाद जल्द ही पहली बार भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

BRICS Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ सकते हैं। 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS सम्मेलन में भाग ले सकते हैं जिनपिंग। अगर वह आते हैं तो 2020 में गलवान घटना के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा होगी।

BRICS Summit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) सितंबर में भारत दौरे पर आ सकते हैं। बता दें कि सितंबर 2026 में BRICS समिट भारत में होना है और चीनी राष्ट्रपति भी इसमें शामिल होने के लिए आ सकते हैं। साल 2020 में गलवान की घटना के बाद जिनपिंग का यह पहला भारत दौरा होगा।

Xi Jinping Brics summit

भारत दौरे पर आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग

हालांकि, अभी तक जिनपिंग के भारत दौरे की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 12-13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले BRICS सम्मेलन में वह शिरकत कर सकते हैं। भारत की तरफ से चीनी राष्ट्रपति को BRICS सम्मेलन में भाग लेने के लिए न्योता भेजा जा चुका है।

End of Feed