G20: चीनी शिष्टमंडल के उस 'रहस्यमयी' बैग में क्या था? ताज पैलेस होटल में 12 घंटे तक मचा रहा हड़कंप

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 13, 2023, 10:26 AM IST

Chinese Mysterious Bag: जी-20 सम्मेलन में शरीक होने वाले मेहमानों को दिल्ली के अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। होटल ताज पैलेस में चीनी शिष्टमंडल रुका था। इसी होटल में ब्राजील के राष्ट्रपति भी रुके थे। मेहमानों एवं शिष्टमंडल की देखभाल करने वाली टीम को उनके साथ आने वाले सामानों को उचित जगह पर रखवाने के निर्देश दिए गए थे।

G20 सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाने एवं मेहमानों को अपना सर्वोत्तम सेवा देने के लिए भारत सरकार के अधिकारी जहां दिन-रात लगे रहे, वहीं दिल्ली के पांच सितारा होटल ताज पैलेस में करीब 12 घंटे तक एक अलग तरह का 'ड्रामा' चला। दरअसल, चीन के शिष्टमंडल के साथ आए एक 'रहस्यमयी' बैग ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। इस बैग की जांच को लेकर दोनों तरफ से करीब 12 घंटे तक गतिरोध बना रहा। चीनी शिष्टमंडल इस बैग की जांच कराने के लिए तैयार नहीं हुआ और जब उसने यह बैग दिल्ली स्थित अपने दूतावास भेजा तब जाकर यह गतिरोध समाप्त हुआ। हालांकि, इस बड़े आकार वाले बैग में क्या था यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।

Hotel taj Palace

चीन के पीएम ली कियांग होटल ताल पैलेस में रुके थे।

अलग-अलग होटलों में ठहरे थे विदेशी मेहमान

जी-20 सम्मेलन में शरीक होने वाले मेहमानों को दिल्ली के अलग-अलग होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। होटल ताज पैलेस में चीनी शिष्टमंडल रुका था। इसी होटल में ब्राजील के राष्ट्रपति भी रुके थे। मेहमानों एवं शिष्टमंडल की देखभाल करने वाली टीम को उनके साथ आने वाले सामानों को उचित जगह पर रखवाने के निर्देश दिए गए थे। चीनी शिष्टमंडल के साथ एक बैग ऐसा भी था जिसका साइज सामान्य से काफी बड़ा था। बैग के इस बड़े आकार ने होटलकर्मियों एवं टीम का ध्यान खींचा लेकिन प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने इस बैग को जाने दिया।

End of Feed