'सागर' में चीन को मिलेगी शिकस्त, नौसेना की रणनीति तैयार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 01:40 PM IST

चीन के मंसूबों को नाकाम करने के लिए इंडियन नेवी अपने आपको सभी मोर्चों पर मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। नेवी के रणनीतिकार इस तरह की योजना पर काम कर रहे हैं कि सागर में चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से 'आत्मनिर्भर' बन जाएगी, नई दिल्ली में नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में इसके लिए रोड मैप जारी किया गया है। इतना ही नहीं आत्मनिर्भरता के साथ ही अब भारतीय नौसेना अपनी आक्रामकता को भी बढ़ा रही है ताकि भारतीय महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को करारा जवाब दिया जा सके। पहले स्वदेशी एयर क्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत के कमिश्न के बाद भारतीय नौसेना में स्वदेशीकरण का अभियान तेजी पकड़ चुका है। 2022 के नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण में नौसेना प्रमुख समेत सभी कमांडर भारतीय नौसेना को और ज्यादा ताकतवर बनाने के प्लान को अंतिम रूप दे रहे हैं।

indian navy

सागर में चीन को शिकस्त देने की तैयारी(सौजन्य-Indian Navy)

रोड मैप तैयार

End of Feed