ब्लू बैटलफील्ड की बारूदी हुंकार देख दहला चीन, हर कोशिश होगी नाकाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2022, 09:14 AM IST

पूर्वी चीन सागर के आसमान में QUAD देशों के फाइटर जेट और हंटर हेलिकॉप्टरों की इस उड़ान को देखते रहने के सिवा चीनी सेना के पास कोई चारा नहीं बचा है। 8 नवंबर से 18 दिसंबर यानी 10 दिनों तक चलने वाले इस समुद्री युद्धाभ्यास में लाइव फायर ड्रिल के अलावा कॉम्प्लेक्स सरफेस, सब सरफेस और एयर ऑपरेशंस को अंजाम दिया जा रहा है।

ब्लू बैटलफील्ड (blue battlefield) की ये बारूदी हुंकार देखकर चीन दहल रहा है। चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग(xi jinping) के जिस्म में 11 हजार वोल्ट का करंट लग रहा है और उनकी नौसेना तो पूरी तरह बौखला गई है।ईस्ट चाइना सी में जापान के सगामी बे के योकोसुका तट पर आसमान में गरजते लड़ाकू विमानों का शोर बीजिंग की बेचैनी बढ़ा रहा है। समंदर का सीना चीरकर बारूद बरसा रहे जंगी जहाजों को देखकर चीनी नौसेना परेशान है तो वहीं वॉर एक्सरसाइज (malabar exercise) में लाइव फायर ड्रिल को देखकर चीन को कयामत का खौफ सता रहा है।

आसमान से निगहबानी

End of Feed