China on Arunachal Pradesh: ड्रैगन की नई चाल, अरुणाचल-तिब्बत के पास लगा रहा मिसाइलें, फिर मुंहतोड़ जवाब देगा भारत

  • Authored by: शिवानी शर्माEdited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2023, 02:41 PM IST

China on Arunachal Pradesh: अभी तक भारत से सटे इलाकों में ड्रैगन ने अलग-अलग जगहों पर अपने 40 से ज्यादा हेलीपैड्स और एयरस्ट्रिप्स तैयार कर लिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो चीन ने तिब्बत में अपने एयरबेस पर फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर्स, अर्ली वार्निंग सिस्टम और नए रडार्स की एक आर्मी लगा दी है।

China on Arunachal Pradesh: भारत के सीमावर्ती राज्यों में कब्जे को लेकर चीन एक बार फिर सक्रिय हो गया है। हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11 जगहों के नाम बदल दिए थे, इसके बाद अब चीन अरुणाचल प्रदेश के सामने अपने तमाम एयरबेस को और भी ज्यादा मजबूत करने के काम में लग गया है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी चीन कब्जा करने के ख्वाब देख रहा है, इसीलिए उसने भारत के अलावा तिब्बत में अपनी एयर पावर बढ़ानी शुरू कर दी है। इन सबके अलावा ड्रैगन ने अरुणाचल के स्थानीय इलाके में रनवे की लंबाई को बढ़ाया है और सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास अपने नए सर्फेस टू एयर मिसाइल भी तैनात किए हैं।

China Arunachal Pradesh News, China Arunachal Border, Tawang Face-off

सांकेतिक चित्र।

इस तरह एयरबेस मजबूत कर रहा चीन

डोकलाम सीमा विवाद को लेकर 2017 में मुंह की खाने के बाद चीन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। अभी तक भारत से सटे इलाकों में ड्रैगन ने अलग-अलग जगहों पर अपने 40 से ज्यादा हेलीपैड्स और एयरस्ट्रिप्स तैयार कर लिए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो चीन ने तिब्बत में अपने एयरबेस पर फाइटर जेट्स, हेलीकॉप्टर्स, अर्ली वार्निंग सिस्टम और नए रडार्स की एक आर्मी लगा दी है।

End of Feed