'चीन ने न कोई कब्जा किया और न उसे करने दिया जा रहा', अरुणाचल की जमीन पर बोले पूर्व आर्मी चीफ

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2024, 07:30 AM IST

VK Singh on China and Agniveer Yojana: देश के पूर्व थल सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह ने दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश में जमीन पर चीन ने कब्जा नहीं किया है और न ही हम ऐसा करने दे रहे हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने सरकार की सराहना करते हुए ये कहा है कि सेना अग्निवीर योजना से खुश है।

New Delhi: केंद्रीय मंत्री वी के सिंह ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में जमीन पर कब्जा किए जाने के दावों को खारिज कर दिया और कहा कि चीन ने न तो भारतीय जमीन पर कब्जा किया है और न ही उसे ऐसा करने दिया गया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ये कहा कि अग्निवीर योजना से सेना खुश है।

VK Singh on China

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने चीन पर कही ये बड़ी बात।

पूर्व आर्मी चीफ बोले, चीन ने नहीं किया कोई कब्जा

वीके सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'न चीन ने कोई कब्जा किया है और न उसे कब्जा करने दिया जा रहा है। हमारी परेशानी क्या है कि चीजों को अलग तरीके से पेश किया जाता है इसलिए हम उन्हें मानकर चलते हैं। जो स्थिति 2012 में थी, आज भी वही स्थिति है। कोई बदलाव नहीं आया है। तो आपसे कोई कहे कि कब्जा कर लिया है तो आप मत मानिएगा।'

End of Feed