'चिकन नेक भारत की जमीन, इसे कोई नहीं लगा सकता हाथ', INDI गठबंधन पर बरसे अमित शाह

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी गलियारा भारत का है और किसी को भी छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ लोगों ने नारे लगाए कि वे 'इस चिकन नेक' को काट देंगे।

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी गलियारा भारत का है और किसी को भी इसको लेकर धमकी देने या इसमें छेड़छाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिलीगुड़ी गलियारा को आमतौर पर 'चिकन नेक' कहा जाता है।

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार: @AmitShah)

अमित शाह ने क्या कुछ कहा?

शाह ने सिलीगड़ी में भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में कुछ लोगों ने नारे लगाए थे कि भारत की मुख्य भूमि को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाली भूमि की इस संकरी पट्टी ‘चिकन नेक’ को काट देंगे। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ''दिल्ली में कुछ लोगों ने नारे लगाए कि वे 'इस चिकन नेक' को काट देंगे। अरे भाई, तुम इसे कैसे काटोगे? क्या यह तुम्हारे बाप की जमीन है? यह भारत की जमीन है। इस पर कोई हाथ नहीं लगा सकता।''

End of Feed