शराब घोटाला: भूपेश बघेल के सीएम रहते बेटे चैतन्य ने.. चार्जशीट में 200 से 250 करोड़ रुपये का जिक्र, पढ़ें- पूरी खबर

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को राज्य में शराब घोटाले में अपने हिस्से के तौर पर 200 करोड़ से 250 करोड़ रुपये मिले। प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाले से जुड़ी छापेमारी के बाद 18 जुलाई को बघेल को घर से हिरासत से लिया था। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि इस घोटाले से राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ, जबकि शराब सिंडिकेट के लोगों को फायदा हुआ।

Chhattisgarh liquor scam case: छत्तीसगढ़ पुलिस के एंटी-करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को राज्य में शराब घोटाले में अपने हिस्से के तौर पर 200 करोड़ से 250 करोड़ रुपये मिले।

baghel

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को लेकर बड़ा खुलासा

ACB/EOW ने घोटाले में अपनी सातवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की और दावा किया कि चैतन्य अपने पिता के छत्तीसगढ़ के CM रहने के दौरान एक्साइज डिपार्टमेंट में एक जबरन वसूली रैकेट (सिंडिकेट) बनाने, कोऑर्डिनेट करने और उसे बचाने में शामिल था।

End of Feed