रमन सिंह नहीं तो ओबीसी या आदिवासी चेहरे पर दांव खेलेगी भाजपा!, छत्तीसगढ़ में आज हो सकता है CM का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 11:09 AM IST

Chhattisgarh CM Race: राज्य की आबादी में आदिवासी समुदाय की हिस्सेदारी 32 फीसदी है और भाजपा ने इस बार अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित 29 सीट में से 17 सीट जीती हैं। जबकि, पिछले चुनाव में पार्टी ने केवल तीन सीटें जीती थीं।

Chhattisgarh CM Race: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी आज मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है। मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच चुके हैं। ये पर्यवेक्षक विधायकों के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से आज ही सीएम का ऐलान भी हो सकता है।

Chhattisgarh CM announcement

छत्तीसगढ़ में आज हो सकता है मुख्यमंत्री का ऐलान

मुख्यमंत्री पद के लिए तीन बाद के मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने रमन सिंह को चेहरा नहीं बनाया था। ऐसे में यह भी अटकले हैं कि रमन सिंह के अलावा किसी और चेहरे को भी आगे किया जा सकता है। अनुमान है कि पार्टी अगर रमन सिंह को नहीं चुनती है तो वह कि सी ओबीसी या आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री का चुनाव करेगी।

End of Feed