Chhattisgarh: विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार, ये 9 विधायक लेंगे शपथ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 10:52 PM IST

Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर नौ विधायक शपथ लेंगे। खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये जानकारी साझा की है। सुबह 11.45 बजे मंत्री पद के लिए राजभवन में शपथ होगा।

Chhattisgarh Cabinet: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 9 मंत्री शपथ लेंगे, सुबह 11.45 बजे मंत्री पद के लिए राजभवन में शपथ ग्रहण होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि राजभवन में नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Who is Vishnu Dev Sai

विष्णुदेव कैबिनेट में किस-किस को मिलेगी जगह?

इन मंत्रियों को दिया जाएगा शपथ

जिन मंत्रियों को शपथ दिलाया जाएगा, उसमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया में इस बात की जानकारी दी है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने बताया कि फिलहाल 9 मंत्री बनाए जा रहे हैं। एक पद खाली रखा गया है। उन्‍होंने बताया कि विभागों का बंटवारा भी शीघ्र कर लिया जाएगा।

End of Feed