छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिमंडल में जुड़े 'नवरत्न': विस्तार बाद 12 हुए मंत्री, छह OBC तो तीन ST; एक SC और महिला भी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 22, 2023, 12:44 PM IST

Chhattisgarh Cabinet Expansion: साय के मुताबिक, जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा। मंत्रिमंडल का एक अन्य पद बाद में भरा जाएगा। वैसे, 90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं।

Chhattisgarh Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शुक्रवार (22 दिसंबर, 2023) को रत्न रूपी नौ मंत्री जुड़े। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ भाजपा विधायक रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओ पी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और टी आर वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।

नौ मंत्रियों की नियुक्ति के साथ ही साय के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। वैसे, एक रोज पहले गुरुवार को विधानसभा परिसर में सीएम ने मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी जानकारी दी थी। साय ने बताया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को होगा और राजभवन में नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

End of Feed