छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर बम की चपेट में आकर 15 वर्षीय लड़का घायल, माओवादियों की थी हरकत

प्रेशर बम में विस्फोट होने के कारण राम के पैर में गंभीर चोट आई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल राम पोटाम का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 222 वीं बटालियन के शिविर में प्राथमिक उपचार किया गया तथा बेहतर इलाज के लिए उसे बीजापुर के जिला अस्पताल में भेज दिया गया।

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर बम में विस्फोट होने से 15 वर्षीय एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेंड्रा–कोरचोली गांव के जंगल में प्रेशर बम में विस्फोट होने से राम पोटाम गंभीर रूप से घायल हो गया है।

CRPF

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर बम की चपेट में आकर 15 वर्षीय लड़का घायल

कैसे हुए बम विस्फोट?

उन्होंने बताया कि आज कोरचोली गांव के नदीपारा का निवासी राम पोटाम सुबह लेंड्रा–कोरचोली जंगल की ओर गया था। जब वह जंगल में था तब वह माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के संपर्क में आ गया, जिससे बम में विस्फोट हो गया।

End of Feed