Chhath Puja 2026: छठ महापर्व को लेकर हावड़ा स्टेशन पर खास इंतजाम, यात्रियों के लिए तैयार किया गया भव्य होल्डिंग एरिया

छठ पूजा 2026 के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्टेशन परिसर में एक भव्य होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है।

छठ पूजा के मद्देनजर हावड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले छठ व्रतियों और यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार यात्रियों की सुविधाओं में कई गुना इजाफा किया गया है।

Chhath Puja 2026 Howrah Railway Station

छठ पूजा 2026 के लिए हावड़ा रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम

हावड़ा स्टेशन के एक्सप्रेसवे, जो प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 के बीच स्थित है, को विशेष रूप से होल्डिंग एरिया में तब्दील किया गया है। बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनें इसी प्लेटफॉर्म पर आएंगी। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रेन के इंतजार के दौरान उन्हें व्यवस्थित तरीके से बैठाने के उद्देश्य से इस पूरे इलाके को तैयार किया गया है।

End of Feed