क्या शिवसेना (UBT) में शामिल होंगे छगन भुजबल? संजय राउत ने कही यह बड़ी बात

Chhagan Bhujbal: सियासी गलियारों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का बड़ा ओबीसी चेहरा और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल के उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होने की चर्चा इन दिनों जोरशोर से चल रही है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि छगन भुजबल अजित पवार से नाराज चल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर नाराज हैं।

Chhagan Bhujbal: सियासी गलियारों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का बड़ा ओबीसी चेहरा और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल के उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होने की चर्चा इन दिनों जोरशोर से चल रही है। इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने साफ किया है कि इस बारे में कोई बातचीत नहीं हो रही है और भुजबल का अब शिवसेना से कोई रिश्ता नहीं है।

Chhagan Bhujbal

NCP नेता छगन भुजबल

क्या अजित पवार से नाराज हैं छगन भुजबल

पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि छगन भुजबल अजित पवार से नाराज चल रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर नाराज हैं। भुजबल राज्यसभा सीट के लिए प्रयास कर रहे थे। उनकी सियासी दिलचस्पी राज्यसभा का सदस्य बनकर केंद्र सरकार में मंत्री बनने में थी।

End of Feed