Vande Bharat Train, Chennai : चेन्नई को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी 12 मार्च को दिखा सकते हैं हरी झंडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 12:54 PM IST

Vande Bharat Train, Chennai: वंदे भारत तमिलनाडु और कर्नाटक की राजधानी के बीच 362 किमी की दूरी चार घंटे और 20 मिनट में तय करेगी, जबकि शताब्दी को उसी यात्रा में लगभग 4 घंटे और 40 मिनट लगते हैं।

Vande Bharat Express Train Chennai to Bengaluru: चेन्नई को जल्दी ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलने जा रहा है। दक्षिणी रेलवे चेन्नई-बेंगलुरु खंड में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को ट्रेन का उद्घाटन कर सकते हैं। नई वंदे भारत नारंगी और भूरे रंग वाली होगी। प्रधानमंत्री द्वारा समारोह के दौरान तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस के मंगलुरु तक विस्तार का उद्घाटन करने के साथ ही तमिलनाडु और केरल में कई रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

vande bharat orange

वंदे भारत एक्सप्रेस

4 घंटे और 20 मिनट में 362 किमी दूरी तय

वंदे भारत तमिलनाडु और कर्नाटक की राजधानी के बीच 362 किमी की दूरी चार घंटे और 20 मिनट में तय करेगी, जबकि शताब्दी को उसी यात्रा में लगभग 4 घंटे और 40 मिनट लगते हैं। इस रूट पर यात्रियों की भीड़ के कारण नई वंदे भारत की योजना बनाई जा रही है। कम दूरी की इंटरसिटी यात्रा के लिए डिजाइन की गई सीटों से सुसज्जित वंदे भारत रेक को पिछले साल नवंबर में एक रात की विशेष सेवा के रूप में लॉन्च किया गया था, जिसमें 75% -80% सीटें भरी रहीं। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नई वंदे भारत को दिन या रात किस समय के लिए चलाया जाएगा।

अभी इन रूट्स पर दौड़ती है ट्रेन

अभी चेन्नई-बेंगलुरु मार्ग पर चेन्नई-मैसूरु वीबी एक्सप्रेस, चेन्नई-मैसूरु शताब्दी, चेन्नई-बेंगलुरु शताब्दी, चेन्नई-बेंगलुरु डबल डेकर, चेन्नई-बेंगलुरु ओवरनाइट एक्सप्रेस और दो अन्य इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेनों सहित कई ट्रेन चलती हैं। इसके अलावा, उत्तरी राज्यों से कुछ दैनिक एक्सप्रेस ट्रेनें और साप्ताहिक ट्रेनें इस खंड से गुजरती हैं। पिछले साल तक वंदे भारत ट्रेन नीले और सफेद रंग की एक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन के रूप में नजर आती थी। हालांकि, आईसीएफ (ICF) ने पिछले साल रंगों को नारंगी और ग्रे के मिश्रण में बदलने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव के दौरान ICF ने नए कोचों के लिए एक बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम भी पेश किया।

End of Feed