Coronation: ब्रिटिश महाराजाओं के राज्याभिषेक से है भारत का नाता, जानिए 112 साल पहले क्या हुआ था दिल्ली दरबार में

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 6, 2023, 08:38 AM IST

King Charles III Coronation : ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक की तैयारी पूरी हो चुकी है। आज एबे वेस्टमिंस्टर में दुनिया भर के मेहमानों के सामने ताजपोशी होगी। ऐसे में महाराजा जॉर्ज पंचम के राज्याभिषेक समारोह भारत और ब्रिटेन के पुराने संबंधों की कड़ी को जोड़ता है।

King Charles III Coronation : ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स III का आज (8 मई) एबे वेस्टमिंस्टर में ऐतिहासिक राज्याभिषेक होगा। इस दौरान वह उस गद्दी पर बैठेंगे जिसका इस्तेमाल 86 वर्ष पहले उनके नाना जॉर्ज-षष्टम की ताजपोशी के समय किया गया था। इसी बीच एक बार फिर कोहिनूर और दिल्ली दरबार की चर्चा होने लगी। औपनिवेशिक इतिहास सामने आने लगे। भारत और ब्रिटेन के पुराने संबंधों की कड़ियों की चर्चा होने लगी। यह समारोह चार्ल्स III के परनाना महाराजा जॉर्ज पंचम के राज्याभिषेक समारोह के 112 साल बाद यह समारोह हो रहा है। महाराजा जॉर्ज पंचम एक मात्र ब्रिटिश राजा थे जो बाद में दिल्ली में अपने राज्याभिषेक दरबार में शामिल होने के लिए भारत आए। इसलिए भारत और ब्रिटेन के पुराने संबंधों की चर्चा होना लाजमी है। कोहिनूर कुछ जवाहरात और दिल्ली दरबार को लेकर फिर से चर्चा होनी शुरू हो गई। जो अब भी ब्रिटेन के शाही परिवार के पास है।

King Charles III Coronation

ब्रिटिश महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक

एडवर्ड का मुकुट पहनेंगे किंग चार्ल्स III

महाराजा चार्ल्स तृतीय सेंट एडवर्ड का मुकुट पहनेंगे, जबकि महारानी कैमिला भव्य आयोजन में कोहिनूर के बिना महारानी मैरी का मुकुट (1911 राज्याभिषेक से) पहनेंगी। इस समारोह में पिछले राज्याभिषेक की छवियों की भी झलक मिलेगी - विशेष रूप से 1911 में महाराजा जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के राज्याभिषेक की, जिनका भारत के साथ गहरा संबंध था।

End of Feed