'मैं जान बचाकर भागा नहीं तो...' Lionel Messi के इवेंट में कोलकाता गए सिंगर ने सुनाई आपबीती

भारतीय गायक चार्ल्स एंटनी लियोनेल मेस्सी के सम्मान में संगीतमय प्रस्तुति देने के लिए कोलकाता आए, लेकिन 13 दिसंबर को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में हुए कार्यक्रम में भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई और उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। मेस्सी को देखने के लिए बेकाबू हुए प्रशंसकों ने मैदान में प्रवेश कर पानी की बोतलें, खाने के पैकेट और अन्य सामान फेंका।

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के सम्मान में संगीतमय प्रस्तुति देकर इसे यादगार बनाने की ख्वाहिश लेकर लंदन से आए भारतीय गायक चार्ल्स एंटनी के लिए यह पूरा वाकया तब एक भयावह अनुभव में बदल गया जब उन्हें अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा।

messi news

दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के इवेंट में पहुंचे सिंगर ने सुनाई आपबीती।(फोटो सोर्स: AP)

एंटनी यहां सॉल्ट लेक स्टेडियम में कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए खासतौर से भारत आए थे। बंगाली समेत 18 भाषाओं में गाने वाले मलयाली गायक एंटनी ने मेस्सी के स्वागत के लिए एक विशेष स्पेनिश गीत तैयार किया था लेकिन 13 दिसंबर को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में हुए इस कार्यक्रम के दौरान मची अफरा-तफरी में उन्हें अपनी जान बचाकर भागना पड़ा और वह गीत गा नहीं सके।

End of Feed